फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में चोरी की योजना बनाते तीन चोर गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2015 08:08 PM IST
मीरानपुर कटरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान तीन चोरों को चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी करने के औजार भी बरामद हुए हैं। वहीं दो लोगों को कच्ची शराब एवं तमंचे के साथ बंदी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कि बुधवार की रात पुलिस की टीम गश्त करती हुई हुलासनगरा गांव के निकट से गुजर रही थी, तभी अंधेरे में कुछ लोग खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनके पास जाकर पूछताछ की तब वह सकपका गए। उन्होंने अपने नाम अजीज उर्फ गुड्डू पुत्र जमीर हसन, राशिद उर्फ मीनू पुत्र खुर्शीद, इशरत पुत्र इस्तियाक निवासी मोहल्ला आतिशबाजन बताया। पुलिस ने जब उनसे पूछा तब उन्होंने सारी सच्चाई उगल दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लोग हुलासनगरा फाटक से कसरक रोड पर मजार के पीछे घरों में नकब लगाने की तैयारी में थे। पुलिस को उनके पास से तीन चाकू व नकब लगाने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों स्मैक के आदी हैं। इसी लत को पूरा करने के लिए छोटी मोटी चोरियां कर लेते हैं। उन्होंने कई चोरी करना भी कुबूल किया है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध चोरी के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उधर गांव बरखेड़ा हवेली के ओमपाल पुत्र पूरनलाल को पुलिस ने 315 बोर के तमंचे व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना फरीदपुर के गांव खेमू नगला निवासी जीतपाल पुत्र सत्यपाल 20 लीटर कच्ची शराब  के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें