फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजे गए लूट में शामिल तीन बदमाश

Fri, 19 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहसिन गैंग ने ही डाली थी जुझारपुर और मिलकिया में डकैती
विज्ञापन

पुवायां। सोने के सिक्कों से भरा मटका बेचने के नाम पर शाहजहांपुर के व्यापारी से लूट करने वाले मोहसिन गैंग ने ही गांव जुझारपुर और मिलकिया में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ितों ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर एक डकैती में शामिल रिफाकत और शाकिर को पहचान लिया।
गौरतलब है कि 10 फरवरी की रात आधा दर्जन से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने गांव जुझारपुर के राजकिशोर त्रिवेदी और गांव मिलकिया के रामनरेश अवस्थी के घर में परिवार के लोगों को बंधक बनाकर नगदी, जेवर सहित लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति लूट ली थी। सूचना देने के बाद भी पुलिस ने गांव पहुंचने में काफी देर लगाई, जिस कारण डकैत आराम से भाग निकलने में सफल रहे थे। राजकिशोर की ओर से पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

सोने के सिक्के भरा मटका बेचने केे नाम पर लूट करने वाले बदमाशों के पकड़े जाने की जानकारी पाकर गांव जुझारपुर और मिलकिया से डकैती का शिकीर हुए परिवार के लोग थाने पहुंचे। जुझारपुर के पीड़ित परिवार की महिला ने शारिक और रिफाकत को पहचान लिया। महिला और उसके साथ आए युवक ने बताया कि रिफाकत ही सबसे पहले दीवार फांदकर घर में घुसा था और उसी ने तमंचा तानकर परिवार के लोगों को बंधक बनाया था। उसके साथ शारिक सहित अन्य बदमाश भी थे।
विज्ञापन

डकैती में मोहसिन गैंग का हाथ होने की जानकारी पाकर पुलिस अब लूट के मामले में जेल भेजे गए शारिक और रिफाकत को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। पूछताछ में डकैती में शामिल अन्य बदमाशों का नाम सामने आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें