कोतवाली के मोहल्ला बिजलीपुर से डॉ. पीयूष श्रीवास्तव के फार्म हाउस से शुक्रवार की रात चोरों ने पानी का मोटर और लोहे का गेट चोरी कर लिया। उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला मालखाना मोड़ पर रहने वाले डॉ.पीयूष श्रीवास्तव का बिजलीपुरा में खन्नौत नदी के पास फार्म हाउस है। शुक्रवार की रात चोरों ने फार्म हाउस की बाउंड्री बॉल से मुख्य गेट उखाड़ लिया। इसके साथ चोर फार्म हाउस के अंदर कमरे की टीन तोड़कर चोर अंदर घुस गए और पानी का मोटर चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद चोरी की पड़ताल शुरू कर दी है।