कस्बे में एक किराने की दुकान से चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही एक घर पर भी हाथ साफ करने की कोशिश की, लेकिन उसमें मौजूद लोगों के जाग जाने से वह भाग निकले।
कस्बा में परौर रोड पर मुलायम शाक्य की किराने की दुकान है। वह दुकान बंद कर कर रविवार शाम को घर पर चले गए और सुबह जब दुकान खोली तो अधिकांश सौदे गायब थे और गोलक मे रखे 10 हजार रुपये भी गायब थे। चोर जीने के पास सिल्प तोड़ कर नीचे उतर कर दुकान में प्रवेश कर गए। उसी रास्ते से सौदा भी निकाल ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से जानकारी ली और जल्द ही खुलासा करने का भरोसा दिया।
वहीं कस्बे में रामलीला मैदान के पास राकेश के मकान में दीवार के सहारे चोर छत पर पहुंचे और जीने के द्वारा नीचे उतर गए और एक कमरे का ताला तोडने लगे। तभी पास के कमरे मे सो रहे परिवार के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया तो चोर बरामदे में रखी पैंट में से एक मोबाइल और दो हजार रुपये निकाल ले गये। चोरों ने पड़ोसियों के गेट पर भी बाहर से कुंडी डाल रखी थी जिससे वह शोर मचने पर बाहर नहीं निकल सके और चोर बचकर भाग निकले।
इंजन, पंखा चोरी
पुवायां। गांव अगौना खुर्द निवासी उमाकांत त्रिवेदी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के पास खेत में सिंचाई के लिए उनका इंजन लगा था। रविवार रात चोर इंजन और पंखा चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह वह खेत पर गए तो चोरी का पता चल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।