फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों ने महिला से की धोखाधड़ी 

Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से मायके वालों ने धोखाधड़ी करके मोटी रकम, जेवर और दो टैंकर ऐंठ ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पिता, भाई और भाभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खलील गर्वी प्रियंका सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी दूसरी शादी दो दिसंबर 2012 को प्रदीप सिंह से हुई थी। प्रदीप सिंह पीसीओ और फोटोस्टेट की दुकान चलाते थे। उसके बाबा पलकधारी सिंह ने मृत्यु से पूर्व उसके नाम रकम जमा की थी, जिसे पिता शिब्ब्ल सिंह ने अपने व्यापार में लगा लिए थे। इन्हीं रुपयों से उसके पिता ने दो टैंकर दिला दिए थे। जिसे उसका भाई चलाता था और महीने में 25 हजार रुपये किराया देता था। भाई ने धोखाधड़ी करके उसके नाम के टैंकर पिता शिब्ब्ल सिंह के नाम करा दिए। जिसमें उसके पिता भी शामिल थे। इसके बाद उसका भाई विक्रम रघुवंशी ढाई लाख रुपये उधार ले गया और भाभी अन्नु सिंह ने झूठ बोलकर 22 तोले के जेवर हड़प लिए। रुपये और जेवर मांगने पर तीनों टालमटोल करने लगे। पुलिस ने शिब्बल सिंह, विक्रम सिंह और अन्नू सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें