टकेली गांव के प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए और कमरे में रखी अलमारी व बक्से में रखे सात हजार रुपये, सोने की दो चेन, चांदी की पायजेब, सोने का मांगबेदा, सोने की नथ आदि ले गए। सोमवार की सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरे में सामान फैला देखकर दंग रह गए। पता लगने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद प्रदीप ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने जांच कराए जाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की कहकर प्रदीप को टरका दिया।