फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स के घर से नगदी और जेवर उड़ा ले गए चोर

Tue, 19 Apr 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
नर्स के घर से नगदी और जेवर उड़ा ले गए चोर
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर की आवासीय कालोनी में सोमवार रात चोर एक स्टाफ नर्स के घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर समेत करीब दो लाख का माल उड़ा ले गए। नर्स की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। स्टाफ नर्स रिचा जैकब पत्नी जिला अस्पताल परिसर स्थित आवासीय कालोनी के बी ब्लाक के एक नंबर आवास में रहती हैं। सोमवार शाम वह अपने आवास में ताला डालकर अपनी ससुराल हथौड़ा चौराहा गईं हुई थी। अगले दिन मंगलवार को उनकी दो बजे से ड्यूटी थी। इससे वह दोपहर करीब एक बजे अपने आवास लौटीं तो मुख्य दरवाजे का इंटरलॉक टूटा देखकर सन्न रह गईं। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ और उसमें रखे 50 हजार रुपये नगद, एक लाख रुपये के सोने के जेवर, करीब 50 हजार रुपये के चांदी के जेवर, और दो एटीएम कार्ड गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना दी तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चोरी की घटना से अस्पताल कर्मियों में काफी दशहत हैं।
विज्ञापन


तीन महीने पहले भी हुई थी चोरी 
जिला अस्पताल परिसर स्थित आवासीय कॉलोनी में तीन महीने पहले लैब टेक्नीशियन सत्येंद्र कुमार के आवास में दिनदहाड़े चोरी हुई थी। इस घटना से गुस्साए कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
-- वीरेंद्र सिंह चौहान, एसएसआई कोतवाली 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें