फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़े

Tue, 02 May 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दुकानों से नगदी सहित 20 हजार का सामान चोरी
विज्ञापन


चोरों ने सोमवार रात नगर में पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए लेकिन दो दुकानों में ही चोरी करने में सफल हो सके। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
गांव टकेली निवासी अवधेश वर्मा की सूरज ऑटोमोबाइल्स के नाम से खुटार रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। उनसे कुछ ही दूर गंगसरा के विनोद कुमार की बालाजी कार बाजार के नाम से दुकान है। चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अवधेश वर्मा की दुकान से तीन हजार रुपये, इंजन ऑयल सहित लगभग 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। विनोद की दुकान से भी चोर कार के स्पेयर पार्ट्स चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने खुटार रोड स्थित लियाकत की वर्कशाप, सुभाष कश्यप की साईं टायर्स, शेरू टायर्स आदि दुकानों के ताले तोड़ दिए, लेकिन इस बीच आहट होने पर चोर भाग गए। मंगलवार सुबह व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर चोरी का पता चल सका। इसके बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें