फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में हुई रामसेवक की अंत्येष्टि

Mon, 30 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में हुई रामसेवक की अंत्येष्टि
विज्ञापन
शनिवार को जैतीपुर क्षेत्र के गांव करकौर निवासी रामसेवक की मौत के मामले में रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर कड़ी सुरक्षा में दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। चिकित्सकों ने चोट का कोई अंदरूनी या बाहरी निशान नहीं पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नो मार्क आफ इंजरी लिखा गया है। मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। रविवार शाम शव पहुंचने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस की सुरक्षा में मृतक के शव का अंतिम संस्कार हुआ। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात है। बता दें कि लेनदेन के मामले में तिलहर के व्यापारी कल्लू की शिकायत पर जैतीपुर थाने के एक दरोगा और सिपाही ने कारोबारी रामसेवक को थाने में बैठा लिया था। थाने में अचानक रामसेवक की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने उसके पिता रामकिशोर को थाने बुलाया और उन्हें थाने में बैठाने के बाद रामसेवक को उसके भाइयों के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। रास्ते में बंथरा के पास उसकी मौत हो गई थी। शव को लेकर भाई गांव लौटे तो परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई मौत होने का आरोप लगाते हुए जैतीपुर-तिलहर मार्ग पर सायं साढ़े सात बजे शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जैतीपुर की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव भी किया था जिसमें एक दरोगा समेत कई पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। बाद में गढ़िया रंगीन, मीरानपुर कटरा और अन्य थानों की फोर्स के साथ जिला मुख्यालय से एसपी और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे। रात 10 बजे तेज आंधी-पानी आने पर भी नाराज भीड़ वहां से नहीं हटी। एसपी देहात द्वारा परिवारवालों की तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज करने का भरोसा दिलाए जाने एवं पुलिस टीम के साथ थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराते हुए उसकी प्रति परिवारवालों को दिलवाकर शांत कराया।  तहरीर के आधार पर दरोगा राजेश बाबू मिश्रा, सिपाही वसीम, कल्लू और उसके लड़के रजत के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। सुबह पोस्टमार्टम हाउस थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर केके वर्मा, कोतवाली इंस्पेक्टर आरएन चौधरी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। डॉक्टर महेंद्र कुमार और पीपी श्रीवास्तव ने पैनल में पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


बेटे बृजेश ने दी पिता कोमुखग्नि 
अंतिम संस्कार के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने नम आखों से शव को विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। आसपास के गांव के लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रामसेवक के शव को बेटे बृजेश ने मुखग्नि दी। इस दौरान रामसेवक के पिता रामकिशोर रो-रोककर कह रहे थे कि पुलिस ने मेरे बेटे की जान ले ली है और उनको कड़ी सजा होनी चाहिए। 

रात साढ़े 12 बजे तक डटी रही भीड़
ग्राम करकौर के लोग रामसेवक की मौत से पुलिस के खिलाफ गुस्साई ग्राम करकौर की भीड़ जैतीपुर - तिलहर मार्ग पर शव को रखे हुए आंधी -पानी में रात साढ़े 12 बजे तक डटी रही। सिर पर पन्नी टांगे महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल रहे थे। थाने पर दो पुलिस वालों समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिए जाने के बाद मिली एफआईआर की प्रति लेकर परिवारवाले मौके पर पहुंचे तो भीड़ को अधिकारियों की बात पर तसल्ली हुई और वे शव को सड़क से हटाया।
विज्ञापन


रामसेवक के पोस्टमार्टम में नो मार्क आफ इंजरी की रिपोर्ट आई है। मौत की वजह साफ नहीं है। बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया ताकि जांच के लिए लैब भेजा जा सके। फोर्स की मौजूदगी में गांव में शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। विवेचना दूसरे थाना के अधिकारी से कराई जाएगी। - रमेश कुमार भारतीय, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें