फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता को सगे तहेरे भाई ने गोली मारी, गंभीर

Sun, 20 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता को सगे तहेरे भाई ने गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हटीपुर कुर्रिया निवासी युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष 26 वर्षीय अजय मिश्रा उर्फ रिंकू के प्रधानी चुनाव की रंजिश में तहेरे भाई विकास मिश्रा ने गोली तीन गोलियां मारी है। उन्हें गंभीर अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो गोली पेट में लगी और एक पेट को रगड़ती हुई निकल गई है। उनकी हालत गंभी बताई जा रही है। रामोहन मिश्रा के बड़े बेटे अजय मिश्रा करीब दो साल पहले युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष बनाए गए थे। उनके ताऊ वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ बड़े लल्ला के बेटे विकास मिश्रा से करीब डेढ़ साल से उनका मनमुटाव चल रहा था। हाल में हुए प्रधानी चुनाव में अजय ने अपने छोटे भाई विजय मिश्रा को चुनाव मैदान में उतारा था। विकास गांव की मंजरी देवी को चुनाव लड़ा रहा था। चुनाव में विजय ने मंजरी मिश्रा को 56 वोटों से हराया था। इसके बाद से विकास और रंजिश मानने लगा था। हाल में आठ दिन पहले विजय गांव के तालाब में मनरेगा का काम शुरू कराया था। विकास उसे अपनी जमीन बता रहा था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। चुनाव से डेढ़ महीना पहले विकास ने अजय पर फायर किया था जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। सूचना पाकर सीओ सदर अनुराग दर्शन अस्पताल पहुंच गए और अजय के परिवार वालों से पूछताछ की। अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी गांव से फरार हो गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना की खबर लगते ही शहर के कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद अजय की मां कुसमा और पत्नी ललिता का रो-रोकर बुरा हाल है।  सीओ सदर अनुराग दर्शन ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गोली मारने वाले हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें