फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान देने कोशिश की

Tue, 19 May 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द में रहने वाले 30 वर्षीय आसिफ अली ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ककरा खुर्द में रहने वाले ओसीएफ के रिटायर्ड कर्मचारी आलेनबी का बेटा आसिफ अली नल मिस्त्री है। परिवार वालों के मुताबिक आसिफ शराब पीने का आदी है। आए दिन शराब पीकर घर में तोड़फोड़ करता है। बृहस्पतिवार रात आसिफ से शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। परिवार वालों के विरोध करने पर वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। बाद में घर के बाहर दरवाजे की कुंडी में फांसी से लटकने की कोशिश की। मोहल्ले वालों ने किसी तरह उसे बचा लिया। इसके बाद वह अपना कमरा बंद करके पंखे से फांसी पर लटक गया। परिवार वालों ने खिड़की से आसिफ को फांसी पर लटकते देख दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। आसिफ को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद आसिफ की हालत में सुधार है।

सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर की पूछताछ
प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली कि ककरा खुर्द में किसी व्यक्ति से प्रशासन से प्रताड़ित होकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसका पता लगने पर सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी थाना सदर बाजार पुलिस के साथ आसिफ से घर पहुंचे। वहां उन्होंने परिवार के लोगों से पूछताछ की। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आसिफ के बवाल करने पर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें