फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगोही कि श्रमिक की पानीपत में मौत

Thu, 24 Dec 2015 11:51 PM IST
निगोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत के थाना इसराना के गांव पड़ाना स्थित हरदीप सेठी की फ्यूचर इकोर्फेट फैक्ट्री में कैमिकल द्वारा ईंट निर्माण में काम करने वाले निगोही के गांव खेरा संडा निवासी 22 वर्षीय पिंटू की वायलर से नीचे उतरते समय गिरकर मौत हो गई। यह सूचना यहां आते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव मेें मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मृतक के पिता रामपाल ने बताया कि उनका बेटा पिंटू पानीपत की फैक्ट्री में बायलर पर काम करता था। बुधवार को बायलर पर काम करने के उपरांत वह दो मंजिले लोहे के सीढ़ी से उतरकर नीचे आ रहा था। टूटे लोहे की सीढ़ी के राड पर पिंटू ने पैर रखा ही था कि वह धड़ाम से फर्श पर नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जा गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को निगोही के गांव खेरा संडा लाए गए शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक की मां सरस्वती,बहन शिवानी और साक्षी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में चूल्हे नहीं जले। मातम छाया है। मृतक का बड़ा भाई करन सिंह बरेली एक आयल फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें