फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई महिला के साथ किया गैंगरेप

Tue, 28 Jul 2015 08:20 PM IST
सिंधौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर शौच के लिए खेत पर गई 30 वर्षीय महिला को दो युवकों ने गन्ने के खेत में खींचकर गैंगरेप किया। विरोध करने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

महिला ने सिंधौली थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे शौच के लिए खेत पर गई थी, तभी गांव के रजनीश और अमित ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया। दोनों युवकों ने उससे बारी-बारी रेप किया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है।

महिला ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। - गुड्डू सिंह यादव, थाना प्रभारी सिंधौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें