फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक हुआ ठगी का शिकार

Thu, 10 Nov 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। डालमिया चीनी मिल से बुधवार शाम चीनी लोड करने आ रहे ट्रक चालक ठगी का शिकार हो गया। ट्रक चालक ने ठग के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। ग्वालियर के पूना क्षेत्र से ट्रक चालक सुनील शाहजहांपुर की रोजा मंडी में बुधवार को आलू बेचने आया था। उसने अपना आलू 58 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद वह निगोही स्थित डालमिया चीनी मिल से चीनी लोड करने के लिए चल दिया। ट्रक चालक सुनील ने बताया कि उसे कैंट क्षेत्र स्थित बैरियर पर एक व्यक्ति ने हाथ देकर उसे रोका। वह व्यक्ति ट्रक पर बैठ गया। इसी बीच क्षेत्र के गांव रेवा में ट्रक खराब हो गया। सुनील ने बताया कि ट्रक पर सवार उस व्यक्ति ने कहा कि वह भारी वाहनों का मिस्त्री है। वह उसके ट्रक को ठीक कर देगा। उस व्यक्ति ने सुनील से 21 हजार पांच सौ रुपये लेकर कलपुर्जा लाने के लिए शहर चला गया। शहर से आने के बाद उस व्यक्ति ने ट्रक को ठीक कर दिया। सुनील ने उस व्यक्ति से सामान का बिल मांगा तो वह व्यक्ति व्यक्ति सड़क पर आ रहे दूसरे वाहन पर बैठकर फरार हो गया। चालक सुनील ट्रक को लेकर निगोही थाने आया और पुलिस को तहरीर दी। एसओ अवनीश सिंह ने पीड़ित को जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें