फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली को लेकर ट्रक चालक और ट्रैफिक पुलिस में मारपीट

Tue, 15 Dec 2015 11:50 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नो एंट्री जोन में घुसे ट्रक को रोककर वसूली करने के चक्कर में ट्रैफिक पुलिस के जवानों और चालक के बीच चलते वाहन में जमकर मारपीट हुई। इससे ट्रक रेती मार्ग से उतर गया। इस मामले में पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है, जिसे बाद में जुर्माना अदा करने पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हथौड़ा-रेती मार्ग नो एंट्री जोन है। यहां दिन में भी भारी वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर पुलिस के जवान पास कराते हैं। मंगलवार को एक ट्रक इस मार्ग पर पुलिस जवानों को सुविधा शुल्क बिना दिए नो एंट्री जोन में चला गया। यह बात वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवानों को नागवार गुजरी और उन्होंने ट्रक का पीछा किया। एक जवान चलते ट्रक में ही चालक के साथ मारपीट करने लगा, जिससे ट्रक बेकाबू होकर खंती में उतर गया।
इसी बीच चीता मोबाइल के सिपाही भी मौके पर पहुंचे। पुलिस और ट्रक चालक के बीच जमकर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ करीब 15 मिनट तक मारपीट होती रही। ट्रक चालक सलीम निवासी कटिया कम्मू का आरोप है कि हथौड़ा चौराहे पर 50 रुपये देने के बाद भी ट्रैफिक के सिपाहियों ने मारपीट की है। रोजा पुलिस ने पूछताछ के लिए ट्रक चालक सलीम को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


ट्रक चालक नो एंट्री जोन में घुसा था, जिसको रोकने का जवानों ने प्रयास किया था। चालक ने नो एंट्री जोन में घुसने का अपना जुर्म कबूला है। उसने अर्थदंड अदा कर दिया। चालक को छोड़ दिया गया है। - आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें