फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए खेत पर गई किशोरी के साथ छेड़खानी

Thu, 18 Feb 2016 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना रोजा क्षेत्र के गांव में बुधवार की शाम खेत पर शौच के लिए 14 वर्षीय किशोरी को एक युवक ने दबोच लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई। आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम उनकी बेटी खेत पर शौच करने के लिए गई थी। वहां पहले से मौजूद गांव के रोहित ने उसकी बेटी को बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। किशोरी ने छेड़खानी का विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इसी बीच किशोरी मां मौके पर पहुंच गई। आरोपी मौके पर धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें