फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर रंगरेलियां मना रही विवाहिता धरी गई

Sat, 25 Jul 2015 09:30 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रंगरेलियां मनाते एक युवक को विवाहिता के साथ जीआरपी ने दबोच लिया। विवाहिता रामपुर जिले की रहने वाली बताई गई है। जिसे बाद में उसके घरवालों के हवाले कर मामले को रफादफा कर दिया गया है।
विज्ञापन

वाकया रोजा रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर का है, जहां शुक्रवार की रात सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर से एक शोदहा एक विवाहिता के साथ उतरा और सूनसान स्थान पर बनी बेंच पर पूरी रात दोनों अश्लीलता करते रहे। रात होने के कारण किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन सुबह करीब पांच बजे वेंडरों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो खबर जीआरपी को दी गई।
जीआरपी के जवान मौके पर गए और दोनों ही लोगों को चौकी ले आए। पूछताछ के दौरान विवाहिता ने जीआरपी को अपना निवास रामपुर जिला बताया, जबकि युवक बरेली का रहने वाला है। काफी देर तक तक दोनों अपने को पति-पत्नी कहते रहे, लेकिन पुलिस की जिरह में बात सामने आ ही गई और पता चला कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग कर आई थी।
विज्ञापन

मीडिया को जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को एक रेल आवास में लेकर मैनेज करने का प्रयास किया और विवाहिता के घरवालों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया और पकड़े गये युवक को भी बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें