पुलिस ने सोत नदी के खादर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन असलाहधारी बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया है।
थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि सोमवार सांय मुखबिर से सूचना मिली कि गांव दोषपुर थोक के दक्षिण सोत नदी के खादर में असलाहों से लैस कुछ बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस की तीन टीमें बनाकर जंगल में बदमाशों की घेराबंदी की गई। इसमें तीन बदमाश असलाहों सहित गिरफ्तार किए गए।
एसओ के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों में गांव बानगांव निवासी अभिमत कृष्ण प्रबोध सिंह राठौर उर्फ रामू पुत्र रविंद्र सिंह व फर्रुखाबाद के शमशाबाद थानांर्तगत गांव गदनपुर बख्त निवासी इंद्रजीत पुत्र कप्तान और अनिल शर्मा पुत्र राजाराम हैं। इनके कब्जे से तीन तमंचे व बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।