फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को और सतर्क होने की जरूरत

Wed, 25 Mar 2015 12:25 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वार्षिक निरीक्षण के लिए आए डीआईजी आरकेएस राठौर ने कहा कि अपराधियों की कड़ी निगरानी की जाए। प्रतिबंधित पशुओं के तस्करों ने नए-नए तरीके ईजाद कर लिए हैं। लिहाजा पुलिस को और ज्यादा सतर्कता की जरूरत है। अपराधियों पर नकेल कसकर ही अपराध रोके जा सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईजी सबसे पहले सुबह पुलिस लाइंस पहुंचे। यहां उन्होंने शस्त्रागार, भंडारगृह, मेस, पुलिस वाहनों का मुआयना किया। इसके बाद डीआईजी एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आंकिक शाखा समेत सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि पुलिस लाइन और आंकिक शाखा का निरीक्षण संतोषजनक रहा। साफ-सफाई, भंडारगृह में वर्दियों का रखरखाव, मेस में खाने की व्यवस्था ठीक पाई गई। आंकिक शाखा के काम पर भी संतोष जताया। कहा, अपराध पर नकेल कसने के लिए सूचीबद्ध गैंगों पर लगातार निगाह रखनी होगी। निगोही, जैतीपुर और सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में डेरे डालकर रहने वालों की लगातार चेकिंग की जाए। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का रजिस्टर बनाकर उन पर नजर रखी जाए।
डीआईजी ने कहा कि नवरात्र और रामनवमी पर मंदिरों के आसपास कड़ी सुरक्षा की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने सिंधौली और आरसी मिशन थाने का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हवालात, शस्त्रों, शौचालय, मालखाना और अभिलेखों का मुआयना किया। पुलिस कर्मियों और इलाके के चौकीदारों को पुरस्कृत भी किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसपी आरपीएस यादव, एएसपी ग्रामीण आशाराम यादव, एएसपी सिटी राजेश सिंह और सीओ सिटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें