फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी लाइन की ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा

Wed, 25 Mar 2015 12:23 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेला में जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के छोटी लाइन की ट्रेनों से आने-जाने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन के साथ ही ट्रेनों में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से लेकर पीलीभीत तक ट्रेनों में जीआरपी के चार जवानों का एस्कॉर्ट चल रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी, एसएसपी ने दिए निर्देश
जीआरपी के डीआईजी दलवीर सिंह यादव और एसपी आनंद कुलकर्णी ने लखनऊ में परिक्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि रामनवमी और नवरात्र के चलते ट्रेनों में खासी भीड़ हो रही है। लिहाजा स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म के साथ ही ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि डीआईजी और एसपी के आदेशों के अनुक्रम में तेजी से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें