फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन को दिल्ली गए युकां कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल

Tue, 17 Mar 2015 01:03 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के मुद्दे पर अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को हुए संसद के घेराव के दौरान लाठीचार्ज में युकां के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू और शहर विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी घायल हो गए। हालांकि, दोनों पदाधिकारी वहां प्राथमिक उपचार कराने के बाद दिल्ली से लौट रहे हैं।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अमानत उल्ला खां केनेतृत्व में हुए घेराव में शामिल होने के लिए दोनों पदाधिकारियों के साथ हरीशंकर मिश्रा, कल्लू पाठक, शशांक गुप्ता आदि कार्यकर्ता भी दिल्ली गए हैं। सोमवार को देर शाम शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद ने दूरभाष पर बताया कि संसद भवन की ओर कूच करते वक्त कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही पानी की बौछारें छोड़नी शुरू कर दीं।
शहर अध्यक्ष के अनुसार लाठीचार्ज और भगदड़ में उनके हाथ में और जिलाध्यक्ष के घुटनों में काफी चोटें आईं। उन्होंने बताया कि जिले से गए अन्य कार्यकर्ता सुरक्षित हैं और देर रात तक सभी की घर वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें