फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखारी ने सरिया से हमलाकर साथी को मार डाला

Tue, 11 Aug 2015 11:43 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली झगड़े के बाद एक भिखारी ने अपने साथी की सरिया से हमलाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने हत्यारोपी भिखारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास आला कत्ल भी बरामद हो गया।
विज्ञापन

थाना जैतीपुर के गांव भिटारा का 23 वर्षीय नारद पुत्र रामस्वरूप पिछले कई सालों से बाबा विश्वनाथ मंदिर के सामने बैठकर भीख मांगता था। वह शराब पीने का आदी था। 10-12 दिन पहले नारद कहीं से एक महिला को ले आया, जिसका उसने अपने साथी भिखारियों से बतौर पत्नी परिचय कराया। दो दिन पहले वह महिला नारद को छोड़कर चली गई। उसके गम में नारद शराब के नशे में धुत्त होकर मंदिर के बाहर लोगों से झगड़ा करने लगा। मंगलवार दोपहर उसका हरदोई के शाहबाद के भिखारी राजू से झगड़ा हो गया। राजू ने बताया कि उसे नारद ने अपने पास बुलाया और चप्पलों से पीटा। तभी उसने बदला लेने की मन में ठान ली। अपराह्न करीब तीन बजे नारद मंदिर के सामने नगर पालिका परिसर में बैठा था। तभी उसके सिर पर राजू ने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इससे नारद लहूलुहान होकर नीचे जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना मिलने पर कुछ ही देर में पुलिस पहुंची गई और घायल नारद को उठाकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी राजू को मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े जाने के वक्त राजू सरिया पर लगा खून साफ कर रहा था। इससे पुलिस ने आला कत्ल (सरिया) कब्जे में ले लिया है।
कांवड़िया पर हमले की सूचना से मची खलबली
वारदात के समय नारद गेरुआ टी शर्ट और हॉफ नेकर पहने था। कमर में पर्स बांधा था। इससे कांवड़िया पर हमला होने की अफवाह फैल गई। इस सूचना पर आसपास इलाकों से हिंदू संगठनों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। थाना सदर बाजार पुलिस के साथ सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद मंदिर के बाहर बैठने वाले भिखारी भाग गए। पुलिस के पूछताछ करने पर पता चला कि करने वाला मंदिर के सामने बैठकर भीख मांगता था। मृतक नारद के पर्स में मिले आधार कार्ड से उसका नाम, पता ज्ञात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें