फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिलीं प्रिंसिपल रीना

Tue, 11 Aug 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गायब प्रिंसिपल रीना तिवारी सोमवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास मिल गईं। पति संग पहुंची पुलिस उन्हें लेकर घर लौट रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने तेजाब फेंकने की धमकी देकर उन्हें अगवा कर लिया था। वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकलीं। उनके मिलने से राहत की सांस ले रही पुलिस उनके बेल्हा पहुंचने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पुरानी आबकारी निवासी रीना तिवारी पत्नी सुभाष तिवारी एएसएन इंटरनेशनल स्कूल विवेक नगर की प्रिंसिपल हैं। वह तीन अगस्त को कार से स्कूल की नई ब्रांच फुलवरिया जा रही थीं। वह न तो स्कूल पहुंचीं और न ही घर। शाम को उनकी कार इलाहाबाद में मिली। इस मामले में देवर अनिल की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी खोजबीन करने लगी। कई प्रांतों में खोजबीन के बाद रीना सोमवार की रात दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिल गईं। पुलिस के मुताबिक उन्होंने टेंपो चालक के मोबाइल से अपनी स्कूल की प्रबंधिका आभा पांडेय को दिल्ली में होने की खबर सबसे पहले दी। उनकी तलाश में पंजाब में भटक रही पुलिस पति सुभाष तिवारी व दूसरे लोगों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गई। हालांकि इसके पूर्व पुलिस ने कुछ लोगों को भेजकर रीना को एक परिचित के घर भेजवा दिया था।

परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने रीना को सामने देख राहत की सांस ली। परिजनों ने भी उनसे बातचीत की। पूछने पर रीना ने बताया कि स्कूल आने के दौरान एक महिला ने उन्हें रोक लिया था। वह उसे स्कूल के आगे तक पहुंचाने चली गईं। वहां रुकते ही दो युवक जबरन उनकी कार में सवार हो गए और तेजाब फेंकने की धमकी देते हुए उन्हें पीछे बैठा दिया। इलाहाबाद में कार छोड़ने के बाद दूसरे वाहन से उन्हें कहीं ले गए। रूमाल नाक पर रखकर उन्हें बेहोश कर दिया था। चार दिनों तक उन्हें किसी कमरे में रखने के बाद फिर वाहन से कहीं लेकर जा रहे थे। सोमवार को वह मौका पाकर हाइवे पर रुकी गाड़ी से उतरकर भाग निकलीं। किसी तरह स्टेशन पहुंचीं और दूसरे के मोबाइल से पहले प्रबंधक को सूचना दी। फिलहाल पुलिस टीम उन्हें लेकर बेल्हा के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस के देर रात तक यहां पहुंचने की संभावना है। एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि दिल्ली में रीना मिल गई हैं। पति संग गई पुलिस टीम उन्हें लेकर लौट रही है। उनके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें