कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में रहने वाली एक युवती के इश्तिहार चिपका एक युवक ने उसकी शादी तुड़वा दी। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कलां में रहने वाली युवती के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी तय हो गई थी। मोहल्ला वर्कजई में रहने वाला शहाबुद्दीन नाम का युवक उनकी बेटी को परेशान करने लगा। विरोध करने पर शहाबुद्दीन ने बेटी की ससुराल में एक पत्र में गलत बातें लिखकर भेज दिया। जिससे उनकी बेटी की शादी टूट गई। इसके बाद उस युवक ने उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए पर्चे में गंदी-गंदी बातें लिखकर इश्तिहार मोहल्ले में चिपका दिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में शहाबुद्दीन ने पर्चा चिपकाने की बात कबूली है। इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश राय के मुताबिक शहाबुद्दीन की वजह से लड़की की शादी टूट गई। इसके साथ ही उसने बदनाम करने के लिए मोहल्ले में पर्चा चिपका दिए।