फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से कॉलेज को निकली छात्रा को अगवा किया

Thu, 31 Dec 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा को मंगलवार कॉलेज जाते समय रास्ते से अगवा कर लिया गया। छात्रा के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी शहर के एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। मंगलवार को वह सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, तभी रास्ते से अगवा कर लिया गया। जब शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। देर शाम मोहल्ले के निखिल का फोन आया कि लड़की उनके कब्जे में हैं। यह सुनकर वह अपनी लड़की को लेने आरोपियों के घर गया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने निखिल, रामनरेश, केपी गुप्ता और मुन्ना लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शिक्षिका से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली शिक्षिका से छेडख़ानी करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को शिक्षिका ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि वह क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। स्कूल के पास रहने वाला जावेद हसन उर्फ बॉबी नाम का युवक स्कूल आते-जाते परेशान करता था। उससे परेशान होकर शिक्षिका ने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया था। इसके बाद जावेद शिक्षिका के घर के चक्कर लगाने लगा था। मामले में सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें