फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पिता-पुत्र को गोली मारकर किया घायल

Mon, 24 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में रविवार रात आठ बजे चुनावी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर की ग्राम प्रधान शकुंतला देवी से गांव के कुछ लोगों से चुनावी रंजिश चल रही है। इसी को लेकर शनिवार को कहासुनी हो गई थी। रविवार रात आठ बजे ग्राम प्रधान शकुंतला देवी के ससुर रिटायर्ड शिक्षक 70 वर्षीय राजेंद्र सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग उनके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तभी इन लोगों ने जबरदस्त फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग से एक गोली ग्राम प्रधान शकुंतला के ससुर के लग गई, जिससे वह घायल हो गए। तभी वहां प्रधान के पति बिजेंद्र भी आ गए। इन लोगों ने बिजेंद्र पर भी फायरिंग कर दी। उनके भी गोली लग गई। घायलों को परिजन स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर पिता-पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें