फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुवायां में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत

Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जिगनिया मुजप्ता में कच्ची शराब पीने से अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ को शराब पिलाने वाले गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मृतक की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव जिगनिया मुजप्ता की अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने पति 50 वर्षीय जसवंत के साथ घर के बाहर अलाव पर ताप रही थी। इसी दौरान गांव का ही मुनेंद्र वहां आया और उसके पति पर शराब पीने के लिए दबाव बनाने लगा। पति के मना करने पर मुनेंद्र अपने घर गया और एक गिलास में कच्ची शराब ले आया। शराब पीने के आधे घंटे बाद जसवंत बेहोश होकर गिर पड़े और रात साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। जसवंत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। अनीता ने पति की मौत कच्ची शराब पीने से होने की बात कहते हुए मुनेंद्र के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जसवंत की मौत के बाद से मुनेंद्र फरार है। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अनीता की तहरीर पर मुनेंद्र कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

कई घरों में बिकती है कच्ची शराब
गांव जिगनिया मुजप्ता के कई घरों में कच्ची शराब बनाई और बेची जाती है। गांव के लोगों ने बताया कि इस संबंध में शिकायत के बाद भी आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें