फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

Fri, 27 Mar 2015 11:14 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र में जलालाबाद रोड पर हुए हादसे में घायल बालकिशन ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। हादसा वलीपुर के पास बृहस्पतिवार को नीलगाय से बाइक टकराने पर हुआ था। इसमें रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाल किशन और बाबू घायल हो गए थे।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव चंदोखा में रहने वाले 45 वर्षीय रामकुमार, 22 वर्षीय बाल किशन और बाबू बाइक से बृहस्पतिवार को बाइक से जलालाबाद गए थे। वहां से घर लौटते समय जलालाबाद रोड पर वलीपुर गांव के पास उनकी बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ गई। हादसे में बाइक पर सवार रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाल किशन और बाबू को कांट पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बरेली ले जाते समय बाल किशन ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।

दो मौतों से गांव में मचा कोहराम
रामकुमार और बाल किशन की मौत से चंदोखा गांव में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे शवों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। गांव में हुई दो मौतों से सन्नाटा पसर गया। बाल किशन की मां देवरानी और पिता समर बेटे की मौत से बदहवास हो गए हैं। वहीं रामकुमार की पत्नी मिली देवी, बेटे महेंद्र, पोशेंद्र और बेटी शारदा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें