थाना कांट क्षेत्र के गांव पल्हौरा में रहने वाले राजकुमार 19 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। शनिवार की शाम इलाज के दौरान उन्होंने बरेली के जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गांव पल्हौरा निवासी राजकुमार 30 सितंबर को अपनी ससुराल बिजलीपुरा आए थे। यहां से पिता रामनिवास के साथ अलग-अलग साइकिल से घर वापस लौट रहे थे। कुर्रिया कलां रोड पर गांव भुड़िया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। वहां 16 अक्तूबर तक राजकुमार के एक निजी अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद राजकुमार को बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात वहां राजकुमार ने दम तोड़ दिया। परिवार वाले शव को यहां ले आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।