फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

Sun, 18 Oct 2015 08:39 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हुई वृद्ध महिला ने शनिवार देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका का शव गांव पहुंचने पर घरवालों का रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन

गांव रौली बौरी निवासी बहादुर की करीब 58 साल की पत्नी विलासो देवी बीते शुक्रवार को गांव पुरैना में अपनी पोती की ससुराल तांगा में बैठकर गई थीं। तांगा शाहजहांपुर रोड पर जब उक्त गांव के सामने पहुंचा तो विलासो उससे उतर रही थीं इसी दौरान पीछे से आई तेज स्पीड बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। तुरंत ही उन्हें कांट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया। परिजनों के अनुसार घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। महिला की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें