थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चौक आला खां में रहने वाले कामरान को शनिवार को रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कमरान के मुताबिक वह कनौजिया मोड़ स्थित एक दुकान पर प्राइवेट नौकरी करता है। दोपहर में वह दुकान पर जा रहा था, तभी मोहल्ला मदराखेल निवासी बब्बन ने अपने भाई लड्डन और दो दोस्तों के साथ रास्ते में घेर लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर बब्बन से सिर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे फायर भी किया। घायल कामरान की तहरीर थाना सदर बाजार पुलिस ने बब्बन, लड्डन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल कामरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कामरान के मुताबिक बब्बन की पत्नी उसकी दोस्त थी। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हो गई, तब से बब्बन उससे रंजिश मानता है।