फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दंपति समेत तीन से लूटी हजारों की नगदी

Sun, 25 Oct 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े साइकिल सवार दंपति सहित तीन लोगों को असलहों के बल पर 15 हजार रुपये सहित करीब एक लाख के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर तीनों राहगीरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और घायलों को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अटसलिया निवासी विनीत अपनी पत्नी पूनम बहनोई राजीव के साथ दो साइकिलों से शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे पिपरिया गांव जा रहे थे। जब ये लोग सुतनेरा भट्ठे के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार बदमाशों ने इन लोगों को रोक लिया और असलहे दिखाकर राजीव से 10 हजार और विनीत से पांच हजार की नगदी छीन ली।
इसी बीच बदमाशों ने पूनम के कानों की झुमकी, पायलें, मंगलसूत्र, सोने की चेन आदि जेवर छीनने लगे। इसका राजीव और विनीत ने विरोध किया तो बदमाशो ने तंमचे की बटों से प्रहार कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

बदमाशों के हाथों लुटे पिटे राजीव, विनीत और पूनम ने किसी तरह मुकरमपुर में तैनात पुलिस को खबर की, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। इस मामले में तीनो घायलों को थाना रोजा लाया गया, जहां उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई अलबत्ता घायलों को इलाज के लिए कस्बे के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मामला लूटपाट का नहीं है। महिला राहगीर से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े का अनुमान है। मामले की जांच कराई जा रही है।
- आरएन चौधरी, प्रभारी निरीक्षक रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें