फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियाद लेकर गई महिला को नशे में धुत दरोगा ने पीटा

Sun, 23 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए लाख जतन करे, लेकिन पुलिस उनकी बेइज्जती करने से बाज नहीं आ रही है। शनिवार को पुवायां कोतवाली के नशे में धुत एक दरोगा ने महिला को बुरी तरह पीटा। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह कोतवाली प्रभारी की अनुपस्थित में दरोगा को अपना दुखड़ा सुनाने लगी थी। खीरी के थाना भीरा के गांव अंबारा निवासी रामकुमार ने अपनी पुत्री अंशिका की शादी पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी कल्लू के साथ की थी। इस समय कल्लू और अंशिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। जानकारी पाकर रामकुमार की पत्नी राजकुमारी चार दिन पहले पुत्री के घर आईं। उन्होंने दामाद कल्लू से अंशिका को कुछ दिन के लिए मायके भेजने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस पर राजकुमारी शनिवार को थाने पहुंची और कोतवाल की अनुपस्थित में दरोगा को अपनी व्यथा बताने लगीं। महिला के अनुसार उनकी बात पूरी होने से पहले ही नशे में धुत्त दरोगा ने उनसे गालीगलौज करते हुए प्लास्टिक की उठाकर उससे पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबे पर कुछ पुलिस वालों ने उन्हें बचाया। इस दौरान कोतवाली के बाहर खासी भीड़ लग गई। कस्बे के लोगों ने भी दरोगा के व्यवहार पर एतराज जताया है। 
विज्ञापन

इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई शिकायत भी नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच की जाएगी।- राजेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पुवायां
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें