फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्कर से मस्जिद का छज्जा क्षतिग्रस्त, नाराज भीड़ ने बस फूंकी

Wed, 30 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
बस को अाग लगा दी भीड़ ने।
विज्ञापन
रोडवेज के पास पुलिस लाइंस गेट के सामने दिलाजाक मोहल्ला स्थित मस्जिद का एक खंभा और उस पर टिका छज्जा मंगलवार रात करीब आठ बजे शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस की टक्कर से टूटने एक समुदाय की नाराज भीड़ थोड़ी ही देर में सड़कों पर उतर गई। रोडवेज वाले मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया और देखते ही देखते मस्जिद के पास खड़ी बस को आग के हवाले कर दिया। दमकलकर्मियों ने आग पर जैसे - तैसे काबू पाया। सूचना पाकर सपा और बसपा के नेता मौके पर पहुंचे और एसपी सिटी अष्टभुजा प्रसाद सिंह के साथ हंगामे पर उतारू भीड़ को शांत कराने में जुटे लेकिन तभी पुलिस लाइंस के पास जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। फिर पुलिस ने भी जवाब में बवालियों पर पथराव करते हुए लाठियां भांजनी शुरू कीं और भीड़ को खदेड़ा। घंटे भर के लिए मौके पर दंगे जैसा माहौल दिखा और कफ्यू लगने की भी अफवाह उड़ी। बवालियों के पथराव में मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद उनके अर्दली मोहन समेत कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। डीएम राम गणेश और एसपी केबी सिंह शहर के सभी थानों के अलावा देहात इलाकों के थानों का फोर्स मंगाकर मौके पर पहुंचे। नारेबाजी करने के साथ पत्थरबाजी पर उतारू बवालियों को कई राउंड में पुलिस को खदेड़ना पड़ा। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों ने मस्जिद को क्षतिग्रस्त करने के मामले में दोषियों को पर समुचित विधिक कार्रवाई करने और क्षतिग्रस्त खंभे समेत छज्जे को बनवाने में मदद का भरोसा देकर शांत किया। रात करीब 11 बजे हालात को नियंत्रित कर लिया गया और जाम खुलवा दिया गया। ऐहतियातन अतिरिक्त हथियारबंद और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ पुलिस बल मौके पर तैनात है। आईजी विजय सिंह मीणा लगतार जिले के अधिकारियों घटनाक्रम के संबंध में अपडेट लेते रहे और डीएम ने कमिश्नर प्रमांशु कुमार भी हालात से अवगत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें