फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव 

Fri, 03 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सैंजना तालु आमखेड़ा में ब्याही 25 वर्षीय राखी देवी की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के बरामदे में रस्सी से लटका मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। थाना पुवायां क्षेत्र के गांव भटपुरा चंदू निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसने बेटी राखी देवी की शादी 22 फरवरी 2012 को सैंजना तालु आमखेड़ा निवासी रामवीर के बेटे झरगद उर्फ अजय के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत अनुसार दान-दहेेज दिया था लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। वह और दहेज में बाइक, रंगीन टीवी, फ्रि ज, सोने की चेन की मांग करने लगे। उसने बेटी के ससुरालियों को समझाया कि उसके पास अब इतनी हैसियत नहीं है कि वह और दहेज दे पाएं। इस पर उन लोगों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पति झरगद उर्फ अजय, ससुर रामवीर, सास गुड्डी देवी व गांव के ही विनोद ने मिलकर बेटी की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं आरोपी ससुर रामवीर ने बताया कि पुत्रवधू राखी अक्सर दरवाजे पर खड़ी हो जाती थी। उसने मना कर दिया। इसी बात से खफा होकर उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्रवधू की कोई संतान नहीं है। सीओ जलालाबाद सुमित शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें