फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों ने प्रदेश सरकार पर की सवालों की बौछार

Wed, 17 Jun 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगेंद्र सिंह मौत प्रकरण में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी और दिवंगत पत्रकार के घरवालों को 50 लाख रुपये मुआवजा की मांग दोहराते हुए पत्रकार संघर्ष समिति ने बुधवार को दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना जारी रखा। पत्रकारों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करने के साथ शासन-प्रशासन पर तीखे तंज कसे और प्रदेश सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में दूसरे दिन धनंजय वाजपेयी, रामगुलाम सिंह राठौर, उदय प्रताप सिंह, राम निवास बाबा आदि ने धरना दिया। इनके समर्थन में अन्य तमाम पत्रकार और विभिन्न संगठनों की पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर सभा की अध्यक्षता करते हुए गिरीश कुशवाहा ने दिवंगत जगेंद्र की आत्मिक शांति और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक पत्रकार एकजुटता बनाए रखें।
उन्होंने राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के बचाव की भूमिका निभा रहे डीएम-एसपी की संवेदनहीनता पर प्रहार करते हुए कहा कि शर्मनाक भूमिका निभा रहे दोनो अफसरों की भी जांच कराकर उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार प्रताप बहादुर रायजादा ने धरना दे रहे पत्रकारों की पीड़ा सुनने के लिए किसी भी अधिकारी द्वारा पहल नहीं किए जाने को अफसोसनाक बताया। दिल्ली से प्रकाशित डेली डॉन के संपादक वीरेंद्र चौधरी ने सवाल किया कि सरकार कानून से ऊपर है तो जनता को कानून का पालन करने के लिए बाध्य क्यों किया जाता है।
विज्ञापन

पत्रकार राकेश श्रीवास्तव राही ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ जगेंद्र की नहीं बल्कि देश के पत्रकारों की बन गई है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों का संघर्ष अधर्म के विरुद्ध धर्म की लड़ाई बन चुका है। सभा में सुशील शर्मा, गोविंद अवस्थी, मुकेश श्रीवास्तव, सलमान खां, भावशील शुक्ला, तारा चंद्र वर्मा, राजीव मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, मुनीश मिश्रा आदि शामिल रहे।

इन सभी ने समर्थन देकर बढ़ाया हौसला
महिला कांगे्रस नेत्री सावित्री शर्मा, सुनीता सिंह, बिंदु सिंह, सुमन शर्मा, भाजपा नेता रागिनी सिंह, पंकेश मिश्र, छंगे लाल राठौर, भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य राकेश दुबे, कांगे्रस नेता अनूप वर्मा, कमलेश अवस्थी, रवि कैथवार, संजय सक्सेना, रामऔतार गौतम, सेवाराम, अमित श्रीवास्तव, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अनूप गुप्ता आदि ने धरना स्थल पर मांगों का समर्थन करके पत्रकारों का हौसला बढ़ाया।

लखनऊ के जीपीओ पार्क में शनिवार को होगा प्रदर्शन
पत्रकारों के समर्थन में बुधवार को यहां पहुंचे प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यपाल को मांग पत्र के साथ ज्ञापन भेजकर चेताया है कि पत्रकारों के संघर्ष को अनदेखा करके मांगें नहीं मानी गईं तो शनिवार को प्रदेश के सभी पत्रकार लखनऊ के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करके धरना देंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा सांसद की पूछी लोकेशन
जगेंद्र प्रकरण में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह द्वारा अन्य पार्टियों द्वारा राजनीतिक रोटियां सेंकने से संबंधित दिए गए बयान पर कांगे्रस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र तिलमिला उठे हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह की बातें करने वाले भाजपा के लोग बताएं कि उनकी पार्टी की सांसद कृष्णा राज कहां र्हैं और अब तक दिवंगत पत्रकार के परिवार वालों को सांत्वना देने क्यों नहीं गईं।
उन्होंने कहा कि घटना की गंभीरता का संज्ञान लेते हुए कांगे्रस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी जगेंद्र के घर जा चुके हैं। कांगे्रस जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे पहले सांसद कृष्णा राज हरेवा कांड में भी संवेदनहीनता का परिचय दे चुकी हैं। इसलिए संवेदनशील मुद्दों पर उनका उपेक्षापूर्ण रवैया कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें