बुधवार शाम करीब तीन बजे कांट से सवारियां भरकर जलालाबाद को आ रहा टेंपो याकूबपुर तिराहे के पास कुत्ते को बचाने के प्रयास में रोड पर पलट गया। इस हादसे में दो महिलाओं समेत कई सवारियां घायल हो गईं। इनमें से कई को सीएचसी ले जाया गया, जबकि मामूली चुटहिल अन्य वाहनों से गन्तव्य को रवाना हो गए।
घायलों में जलालाबाद के गांव गुनारा निवासी मुसल्ली, हरदोई के थाना शाहाबाद निवासी बताशो, थाना कांट के गांव गढ़ी पश्चिमी मोहल्ले की निवासी ओमा देवी के अलावा रावतपुर गांव के कमलेश तथा अरूआ खानपुर निवासी थ्री व्हीलर का चालक सेवाराम शामिल है। उक्त सभी घायलों को राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। जबकि करीब आधा दर्जन मामूली रूप से घायल अन्य लोग विभिन्न वाहनों से अपने घरों को रवाना हो गए।