फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की गला रेतकर हत्या, रेप की आशंका

Wed, 18 Oct 2017 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी की गला रेतकर हत्या, रेप की आशंका
विज्ञापन

रोजा(शाहजहांपुर)।
खेत में धान की बाली बीनने गई एक किशोरी की लाश मंगलवार को नग्नावस्था में गन्ने के एक खेत में मिली। उसके शरीर के कई हिस्सों में चाकू से गोदे जाने के भी निशान मिले हैं। हालात बता रहे हैं कि रेप के बाद हत्या की गई है। एसपी सिटी, सीओ सदर और फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

धान कटने के बाद खेत में बिखरी पड़ी बालियां बीनने के लिए 12 वर्षीय किशोरी मंगलवार दोपहर दो बजे घर से निकली थी। शाम पांच बजे तक जब वह वापस नहीं आई तब परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वहां पास में ही गन्ने के खेत में उसके कपड़े पड़े दिखाई दिए। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। वे गन्ने के खेत में थोड़ा और अंदर बढ़े तो किशोरी की लाश नग्न अवस्था में पड़ी थी। गला चाकू से रेता गया था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गोदे जाने के निशान थे। सूचना पर थाना पुलिस और एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सदर अरुण चंद्र, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और तहकीकात शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक पुलिस को हत्यारों का सुराग नहीं लगा था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें