फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के अपहरण की सूचना, मचा हड़कंप

Sun, 24 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश सिंह की पत्नी मीरा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र करन बड़ागांव के हरिस्वरूप मेमोरियल स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। शनिवार सुबह आठ बजे वह अपने बड़े भाई अमन के साथ लकड़ी बीनने गया था। अमन लकड़ी लेकर घर चला आया, लेकिन करन गायब है। मीरा देवी ने पति की इस बात का खंडन किया कि कार सवार लोग करन का अपहरण कर ले गए हैं। उसने बताया कि किसी ने करन का अपहरण होते नहीं देखा है, लेकिन करन लापता है और तमाम जगह तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा है। सीओ ने परिवार के लोगों को सांत्वना दी और करन का जल्द पता लगाए जाने के निर्देश पुलिस को दिए।
विज्ञापन

दोपहर बाद तीन बजे करन पुवायां कसबे में घूमता पाया गया। मीडिया के लोगों ने घर से मिले करन के फोटो के आधार पर उसकी पहचान कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर सीओ मौके पर पहुंचे और करन से पूछताछ की। करन ने बताया कि वह रास्ता भटककर पुवायां आ गया है। बाद में परिवार के लोगों को थाने बुलाकर करन को उन्हें सौंप दिया गया। करन के मिल जाने पर पुलिस और परिवार के लोगों ने चैन की सांस ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें