फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में कूदी किशोरी, जान देने की कोशिश

Mon, 17 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। रविवार को एक गांव की किशोरी ने गोमती नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। लोगों ने लड़की को नदी से सही सलामत निकालकर परिवार के लोगों को सौंप दिया। चर्चा है कि लड़की की शादी तय की गई है, लेकिन वह दूल्हे को काला बताकर शादी को तैयार नहीं है। पुवायां के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी रविवार दोपहर गोमती नदी के पन्नघाट से कुछ आगे पहुंची और गोमती नदी में कूद पड़ी। आसपास के लोगों ने लड़की को नदी में कूदते देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे। लड़की को पानी में गोते खाते देख कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर लड़की को बाहर निकाला। किशोरी से पूछताछ कर उसके घर खबर की गई। किशोरी के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बताया कि किशोरी कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रही है। रविवार को वह चुपके से घर से निकल आई थी। तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चल रहा था। इसी बीच मौके पर आए किशोरी के गांव के अन्य लोगों ने बताया कि किशोरी की शादी के लिए नवरात्र में वर देखा गया था। किशोरी को उसके होने वाले पति का फोटो दिखाया गया तो उसने दूल्हे को काला बताकर शादी से इंकार कर दिया। किशोरी के परिवार के लोग उसी लड़के से शादी करने पर आमादा थे, लेकिन किशोरी वहां किसी कीमत पर शादी करने को तैयार नहीं थी। घरेलू कलह के चलते किशोरी ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें