भिवानी के बलियाली गांव के एक पेट्रोल पंप से दिन दहाड़े 50 हजार 935 रुपये छिनने का मामला प्रकाश में आया है। रुपये छीनने की घटना के बाद हंगामा भी हुआ। पीड़ित का आरोप है कि युवक ने उसे बाद में भी धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप संचालक शमशेर सिंह ने बाया कि उसका बलियाली में पेट्रोल पंप है और उसका छोटा भाई जसवंत दोपहर के समय पेट्रोल पंप पर था। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव का एक युवक तेल डलवाने पेट्रोल पंप पर आया। उसने 50 रुपये का तेल डलवाया। जब रुपये मांगे तो वह जसवंत की जेब से 50 हजार 935 रुपये लेकर भाग गया। आरोपी बाद में दोबारा आया और शिकायत करने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। मामले में बवानीखेड़ा थाना प्रभारी एसआई गल्लाराम ने बताया कि पेट्रोल पंप से 50 हजार रुपये छीनकर भागने की शिकायत आई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।