फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसे में लेकर किया निकाह, फिर दूसरे से सौदा

Mon, 29 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। 
विज्ञापन
DEMO PIC - फोटो : अमर उजााला
विज्ञापन
35 हजार में शादीशुदा व्यक्ति के हाथ सौंपने की थी तैयारी
विज्ञापन

बिहार से आई मां ने थाने में काटा हंगामा, बेटी को ले गई साथ
क्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ ने बिहार की एक नाबालिग लड़की को झांसा देकर उससे निकाह कर लिया और घर लाने के बाद उसका शादीशुदा दो बच्चों के पिता से 35 हजार रुपये में सौदा तय कर दिया। नाबालिग को भनक लगी तो उसने मोबाइल पर अपने घर वालों को सूचना दे दी। रविवार को बिहार से रोजा पहुंचे लड़की के घर वालों ने अधेड़ पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर जमकर हंगामा काटा। बाद में पुलिस ने नाबालिग को अधेड़ के घर से बरामद कर उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। जिसे वह लोग लेकर बिहार चले गए।
बिहार के मधुवनी थाना क्षेत्र के कस्बा ललमनिया निवासी महिला ने पुलिस को पत्र देकर बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के गांव निवासी अधेड़ ने 20 मई को उसके गांव जाकर उसकी सोलह साल की बेटी को लालच देकर धोखे से निकाह कर लिया।  महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को गांव लाकर गांव के बाहर दूसरे व्यक्ति के मकान में रखा गया। इसके बाद उसकी बेटी का एक ऐसे व्यक्ति के हाथ से 35 हजार में सौदा कर दिया गया जो पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। बेटी की सूचना पर वह गांव आई तो सारा राज खुला बिहारी महिला का आरोप है कि अधेड़ ने बीस बीघा खेती, मकान दुकान होने की बात बताकर उसकी बेटी से निकाह किया और उसकी बेटी को यहां बेचा जा रहा था। पुलिस ने सूचना पर हीलाहवाली की तो उसके परिजनों ने ग्रामीणो के साथ हंगामा काटना शुरू कर दिया। अपनी फजीहत देख पुलिस बैक फुट पर आ गई और आनन-फानन में किशोरी को बरामद कर थाने ले आई। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को डरा धमका कर बिहार के लिए भेज दिया। वह लोग अपनी बेटी को लेकर चले गए। 
विज्ञापन

 
महिलाओं की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है मामला
क्षेत्र के इसी गांव का ही एक युवक भी 20 मई को नाबालिग को लेकर आया था। घटना के बाद से वह नाबालिग को लेकर गायब है। इससे साफ  है कि क्षेत्र में बिहार और बंगाल की महिलाओं की खरीद-फरोख्त का करोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नही की गई है। इसी तरह एक और नाबालिग लड़की को खरीद कर क्षेत्र में लाने के बाद बेचने का प्रयास किया जा रहा है, जो इस घटना की सूचना के बाद से ही लड़की को लेकर फरार है।
विज्ञापन

 
बिहार की एक महिला थाने पर आई थी,उसका कहना था कि रोजा के एक व्यक्ति ने उससे झूठ बोलकर उसकी बेटी से निकाह कर लिया और अब दूसरे के हाथ बेचना चाहते हैं। उन्होंने उसकी बेटी को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया है। महिला ने कोई तहरीर नहीं दी। इसलिए मामला नहीं किया गया। 
सतीश वाजपेयी, एसएसआई, थाना रोजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें