फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल कर्मचारियों ने दी थाने पर तहरीर

Wed, 27 May 2015 11:34 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल कर्मचारियों ने प्रधान प्रबंधकों व मुख्य लेखाकारों पर पीएफ  का 10 करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की अपील की है।
विज्ञापन

कोतवाली में बुधवार शाम गन्ना विभाग के सामयिक लिपिक विजय कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चीनी मिल के कर्मचारियों का कर्मचारी भविष्य निधि ट्रस्ट खाता है। इसमें प्रतिमाह कर्मचारी के वेतन से कटौती कर मिल द्वारा रुपया जमा किया जाता है। आरोप है कि वर्ष 2004 से अप्रैल 2015 तक खाते में लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि जमा होनी चाहिए थी जोकि नहीं हुई। इस धनराशि का इन समयों में रहे प्रधान प्रबंधकों व मुख्य लेखाकारों ने गबन कर अपने निजी स्वार्थ के लिए प्रयोग किया।
इस दौरान विसरन सिंह, ओमेंद्र मिश्रा, सतेंद्र पाल सिंह, राजबहादुर सिंह, विजय वर्मा सिंह, जवाहर लाल यादव, गिरधारी लाल, कुलदीप सिंह, सियाराम गंगवार, आनंद रस्तोगी, मो. जावेद, उमेश चंद्र गुप्ता, आफताब खां, श्रवण कुमार, रामऔतार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें