फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर छात्रा मरी

Sun, 21 Jun 2015 10:29 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना तिलहर क्षेत्र में नेशनल हाईवे कपसेड़ा गांव के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गांव के रामनिवास की 14 वर्षीय बेटी मीना घायल हो गई। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को पुलिस ने बरेली मोड़ के पास दबोच लिया।
विज्ञापन

गांव कपसेड़ा में रहने वाले रामनिवास की बेटी मीना गांव के संजय गांधी मेमोरियल हाईस्कूल में कक्षा सात की छात्रा थी। सुबह करीब सात बजे मीना नेशनल हाईवे के किनारे-किनारे अपने एक घर से दूसरे घर जा रही थी, तभी बरेली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने मीना के टक्कर मार दी। मीना उछल कर काफी दूर जाकर गिरी। कार चालक मौके से फरार हो गया। वायरलेस पर सूचना चलने पर पुलिस ने कार चालक को बरेली मोड़ के पास पकड़ लिया। चालक कार समेत पुलिस हिरासत में है। मीना के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल मीना को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। मीना की मौत से घर में कोहराम मच गया। मीना अपने छह भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी। बेटी की मौत से मां रेनू बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें