रविवार रात करीब डेढ़ बजे कटरा- फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित बझेड़ा वाली पुलिया पर मोरंग भरा ट्रक पलट गया। इससे इस रोड पर जाम लग गया। सोमवार सुबह दस बजे ट्रक को क्रेन से हटाने के बाद रास्ता सुचारू हो सका। करीब दस घंटे जाम रहने से वाहन चालक और पैसेंजर भीषण ठंड में बुरी तरह परेशान रहे।
ट्रक ओझाघाट से मोरंग भरकर शाहजहांपुर जा रहा था। ट्रक पलटने का कारण पता नहीं चल सका। ट्रक पर इटावा जनपद के गांव तिल्ली निवासी प्रदीप चालक था, जिसे मामूली चोट आई। सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस ने क्रेन की व्यवस्था करके ट्रक को मौके से हटवाया। ट्रक पुलिया पर इस तरह पलटा था कि वहां से छोटे वाहन तक नहीं निकल सके।