बुधवार रात हाईवे पर खड़ा ट्रक चोरी हो गया। ट्रक मालिक ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के मोहल्ला सितारगंज निवासी पूर्व सभासद मोहम्मद हारून ने पुलिस को बताया कि चीनी मिल की डी-टाइप कॉलोनी के समीप हाईवे पर बुधवार की शाम उसने अपना ट्रक कबाड़ की दुकान के सामने खड़ा किया था। सुबह जब वह वहां गया तो ट्रक नहीं मिला। पुलिस ने ट्रक चोरी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।