फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता का बेटा छेड़खानी करते धरा

Tue, 22 Sep 2015 11:22 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल में रहने वाले सपा नेता का बेटा मंगलवार को चौक स्थित जीजीआई कॉलेज की छुट्टी के समय एक छात्रा से छेड़खानी करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने उसे पकड़ लिया, बाद में पुलिस उसे पकड़ ले गई। सपा नेता के बेटे को छुड़ाने के लिए कोतवाल के फोन की घंटियां घननाने लगीं, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसका शांतिभंग की धारा में चलान कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हुंडालखेल निवासी सपा नेता का बेटा महेंद्र यादव रोजाना जीजीआई स्कूल में एक लड़की का पीछा करते हुए पहुंच जाता था। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के समय वह स्कूल के बाहर खड़ा हो गया। छात्रा के निकलने पर उसने फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। छात्रा के विरोध करने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने सपा नेता के बेटे को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महेंद्र को अपनी गिरफ्त में लिया और कोतवाली लाकर उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। इसके बाद महेंद्र को छुड़ाने के लिए सपा के नेताओं की कोतवाल के फोन पर काफी सिफारिश आईं, लेकिन तब तक पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट भेज दिया, जहां से उसकी जमानत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें