फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोबरन हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी गिरफ्तार

Fri, 24 Feb 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव चंदगोई में एक साल पहले हुए सोबरन लाल हत्याकांड का खुलासा करते हुए शुक्रवार को पुलिस ने गांव के ही लालसहाय को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासेनुमा छुरा भी बरामद हुआ है। उसने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौहान ने बताया कि गांव चंदगोई निवासी सोबरन लाल और लालसहाय रिश्ते में साढ़ू थे। गांव के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन बेचने के लिए लालसहाय से सौदा तय कर लिया था, लेकिन इसी बीच सोबरनलाल ने अधिक रुपए देकर जमीन खुद खरीद ली। बस यहीं से दोनों के बीच रिश्तों में दरार पड़ गई और लालसहाय सोबरन से दुश्मनी मानने लगा। पांच फरवरी 2016 की रात लालसहाय अपने दो साथियों के साथ सोबरनलाल की हत्या करने के इरादे से बग्गर में पहुंच गया। वहां सोबरन लाल सो रहा था। उसी समय उसकी हत्या कर दी गई। अगले दिन जानकारी होने पर मृतक के बेटे अमर सिंह ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान लालसहाय को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया तो पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गड़ासेनुमा छुरा भी बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लालसहाय ने अपने दो साथियों के नाम भी बताए हैं। उन साथियों की हत्या में क्या भूमिका थी, उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

साली पर बुरी नीयत रखता था सोबरनलाल- सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस हिरासत में लालसहाय ने बताया कि उसकी दूर के रिश्ते की साली पर बुरी नीयत रखता था और छेड़छाड़ करते हुए उसे परेशान किया करता था। वह बिंदु भी इस हत्या की वजह रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें