फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने पुलिस जीप को मारी टक्कर

Sat, 05 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
तस्कर
विज्ञापन
 पुलिस को  शुक्रवार रात गोला से पूरनपुर की ओर एक ट्रक में प्रतिबंधित पशु ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर एसओ जसवीर सिंह ने एसआई अनित कुमार, राजकुमार सरोज, जगत सिंह पवार, सिपाही चंद्रशेखर, राजवीर सिंह, जावेद के साथ गोला रोड पर घेराबंदी की। रोड पर खड़े पुलिस कर्मियों ने गोला की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया। मगर चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस के पीछा करने पर उनकी जीप में ट्रक चालक ने साइड मार दी। मगर पुलिस ने पीछा करना नहीं छोड़ा और पूरनपुर रोड पर लौंगापुर गांव के पास ट्रक रोक लिया। ट्रक चालक रामपुर जिले के गांव आगा अजीमनगर निवासी असलम को मौके पर दबोच लिया। असलम से पूछताछ करने के बाद पीछे से लग्जरी कार में आ रहे पशु तस्करों रामपुर के गांव खैर पूरनसिंह निवासी शादाब और वसीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

ट्रक में पीछे भूसी से भरे बोरे लगा रखे गए थे। बोरों के आगे 47 प्रतिबंधित पशु बांधकर डाले गए थे। पुलिस ने ट्रक सिमरा वीरान स्थित गोसदन ले जाकर पशुओं को नीचे उतारा गया। इनमें छह पशु मृत पाए गए। 41 पशुओं को गोसदन के सुपुर्दगी कर दिया गया। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
ट्रक पर पड़े थे दो नंबर
खुटार। पकड़े गए ट्रक पर आगे और पीछे अलग-अलग नंबर लिखा है। यह ट्रक पहले भी पशुओं की तस्करी में पकड़ा जा चुका है। खास बात यह कि ट्रक की बाडी पर पशु क्रूरता अधिनियम और मुकदमा नंबर आदि लिखा हुआ है। 
विज्ञापन

वैन पलटने से चालक घायल
खुटार। गांव नरौठा देवीदास निवासी मुकेश कुमार शनिवार को वैन से खुटार आ रहा था। गांव सलनहा के पास साइकिल सवार को बचाने के फेर में वैन अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। इससे मुकेश घायल हो गया। उसे निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें