हाइवे पर कछियानी खेड़ा के पास हुआ हादसा
हाईवे पर कछियानी खेड़ा के पास मैजिक टेंपो की भिड़ंत में सवारियों से भरा टेंपो पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चालक सहित मैजिक को पकड़ लिया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
बुधवार की सुबह सात बजे सवारियों से भरा टेंपो तिलहर से शाहजहांपुर जा रहा था। कछियानी खेड़ा के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही मैजिक से भिड़ंत हो गई। इससे टेंपो सवार मीनू पुत्र मो. आलम निवासी मोहल्ला चौहटिया कस्बा तिलहर, दुर्गा पुत्र रामेश्वर दयाल व उददना पुत्री कीर्ति सिंह निवासी परसरामपुर थाना कटरा, मो. इरफान पुत्र अलीखान मोहल्ला सितारगंज कस्बा तिलहर तथा सुनील कुशवाहा पुत्र रामपाल, मोहल्ला सुभाष नगर हरदोई घायल हो गए। घायलों को यहां सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।